Latest Post

10/recent/ticker-posts

18 Biosphere Reserve of India Map |बायोस्फीयर रिजर्व 2023 KV Guruji

18 Biosphere Reserve of India GK
नमस्कार दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है, आज के इस लेख में हम भारत के सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में डिस्कस करेंगे, यह लेख में वर्ष 2022 की विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है व जनवरी 2023 तक अपडेटेड है

बायोस्फीयर रिजर्व

बायोस्फीयर रिजर्व एक स्थलीय, तटीय या समुद्री क्षेत्रों का पारिस्थितिकी तंत्र है, जो वनस्पतियों व जीवों की रक्षा करता है

यूनेस्को के अनुसार बायोस्फीयर रिजर्व सतत विकास के लिए सीखने के स्थान हैं

बायोस्फीयर रिज़र्व (BR), UNESCO द्वारा प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों के सांकेतिक भागों के लिये दिया गया एक अंतर्राष्ट्रीय पदनाम है जो स्थलीय या तटीय/समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों के बड़े क्षेत्रों या दोनों के संयोजन को शामिल करता है

बायोस्फीयर रिज़र्व के पदनाम के लिये मानदंड:

§  किसी स्थल में प्रकृति संरक्षण के दृष्टिकोण से संरक्षित और न्यूनतम अशांत क्षेत्र होना चाहिये।

§  संपूर्ण क्षेत्र एक जैव-भौगोलिक इकाई के समान होना चाहिये और उसका क्षेत्र इतना बड़ा होना चाहिये कि वह पारिस्थितिकी तंत्र के सभी पोषण स्तरों का प्रतिनिधित्व कर रहे जीवों की संख्या को बनाए रखे।

§  प्रबंधन प्राधिकरण को स्थानीय समुदायों की भागीदारी/सहयोग सुनिश्चित करना चाहिये ताकि जैव विविधता के संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को आपस में संलग्न करते समय प्रबंधन तथा संघर्ष को रोकने के लिये उनके ज्ञान एवं अनुभव का लाभ उठाया जा सके।

§  वह क्षेत्र जिसमे पारंपरिक आदिवासी या ग्रामीण स्तरीय जीवनयापन के तरीको को संरक्षित रखने की क्षमता हो ताकि पर्यावरण का सामंजस्यपूर्ण उपयोग किया जा सके।

बायोस्फीयर रिज़र्व की संरचना:

       कोर क्षेत्र (Core Areas):

o   यह बायोस्फीयर रिज़र्व का सबसे संरक्षित क्षेत्र है। इसमें स्थानिक पौधे और जानवर हो सकते हैं।

o   इस क्षेत्र में अनुसंधान प्रक्रियाएँ, जो प्राकृतिक क्रियाओं एवं वन्यजीवों को प्रभावित न करें, की जा सकती हैं।

o   एक कोर क्षेत्र एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है, जिसमें ज्यादातर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित/विनियमित राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य शामिल होते हैं। इस क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़करअन्य सभी का प्रव्रेश वर्जित है।

        बफर क्षेत्र (Buffer Zone):

o   बफर क्षेत्रकोर क्षेत्र के चारों ओर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र का प्रयोग ऐसे कार्यों के लिये किया जाता है जो पूर्णतया नियंत्रित व गैर-विध्वंशक हों।

o   इसमें सीमित पर्यटन, मछली पकड़ना, चराई आदि शामिल हैं। इस क्षेत्र में मानव का प्रवेश कोर क्षेत्र की तुलना में अधिक एवं संक्रमण क्षेत्र की तुलना में कम होता है।

o   अनुसंधान और शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

         संक्रमण क्षेत्र (Transition Zone):

o   यह बायोस्फीयर रिज़र्व का सबसे बाहरी हिस्सा होता है। यह सहयोग का क्षेत्र है जहाँ मानव उद्यम और संरक्षण सद्भाव से किये जाते हैं।

o   इसमें बस्तियाँ, फसलें, प्रबंधित जंगल और मनोरंजन के लिये क्षेत्र तथा अन्य आर्थिक उपयोग क्षेत्र शामिल हैं।

बायोस्फीयर रिजर्व [Biosphere Reserves]

भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में बायोस्फीयर रिजर्व कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत 3 हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों को 90:10 व अन्य राज्यों को 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहायता दी जाती है

वर्ष 1986 में सबसे पहले नीलगिरी को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था

सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिजर्व रन ऑफ़ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व [गुजरात]

सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व डिब्रू-सैखोवा बायोस्फीयर रिजर्व [असम]

पहला समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व गल्फ ऑफ़ मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व [तमिलनाडु]

भारत में वर्तमान में 18 बायोस्फीयर रिजर्व हैं

18 Biosphere Reserve of India With Map

UNESCO MAB प्रोग्राम

UNESCO द्वारा वर्ष 1971 मे मानव व पर्यावरण के बीच समन्वय स्थापित करने के एक Programme [Man & the Biosphere Programme] की शुरुआत की गई

दुनिया के विभिन्न देशों के जीवमण्डल निचय UNESCO द्वारा World Heritage Biosphere Reserve मे शामिल किये जाते हैं

भारत के UNESCO WHBR में शामिल बायोस्फीयर रिजर्व - 12

#

नाम

राज्य

वर्ष

1

Nilgiri Biosphere Reserve

Tamil Nadu, Kerala & Karnataka

2000

2

Gulf of Mannar Biosphere Reserve

Tamil Nadu

2001

3

Sundarbans Biosphere Reserve

West Bengal

2001

4

Nanda Devi Biosphere Reserve

Uttarakhand

2004

5

Nokrek Biosphere Reserve

Meghalaya

2009

6

Pachmarhi Biosphere Reserve

Madhya Pradesh

2009

7

Simlipal Biosphere Reserve

Odisha

2009

8

Great Nicobar Biosphere Reserve

Andaman & Nicobar Islands

2013

9

Achanakmar-Amarkantak Biosphere Reserve

Chhattisgarh, Madhya Pradesh

2012

10

Agasthyamalai Biosphere Reserve

Kerala and Tamil Nadu

2016

11

Khangchendzonga National Park

Sikkim

2018

12

Panna Biosphere Reserve

Madhya Pradesh

2020

नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व

नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व

नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व

ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व

मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व

मानस जीवमण्डल निचय

सुंदरवन बायोस्फीयर रिजर्व

सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्व

डिब्रू-सैखोवा जीवमंडल निचय

दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व

पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व


कंचनजंगा जीवमंडल निचय

अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्व

अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व

रन ऑफ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व

शीतमरुस्थल जीवमंडल निचय

शेषाचलम जीवमंडल निचय

पन्ना जीवमंडल निचय

Post a Comment

0 Comments