Latest Post

10/recent/ticker-posts

राज्यों के त्यौहार व लोक नृत्य। RRB NTPC Analysis Today | Folk Dance, Festival Classical Dance Gk

नमस्कार दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है |इस लेख में RRB NTPC परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण टॉपिक के तहत भारत के राज्यों के प्रमुख लोकनृत्य त्यौहार  के बारे में डिस्कस करेंगे |इस लेख की PDF आप नीचे दिए गए प्रिंट बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |

Watch Video - Click Here

RRB NTPC में पूछे गए प्रश्न

1 - माथुरी किस राज्य का लोकनृत्य है ?

उत्तर आन्ध्र प्रदेश

अन्य लोकनृत्य वीर नाट्यम, गोब्बी, कोलातम, तप्पेता, गार्गेलु/गरिका, धीमसा


2 गौर मारिया किस राज्य का लोकनृत्य है ?

उत्तर छत्तीसगढ़

अन्य लोकनृत्य सैला नृत्य, राउत नाचा, पंथी डांस, गेंदी, सूवा, पन्दावनी आदि


3 लकड़ी का मास्क पहनकर किये जाना वाला गोमिरा नृत्य किस राज्य से सम्बंधित है ?

उत्तर पश्चिम बंगाल

अन्य लोकनृत्य धुनाची, रैबेंशी, बौल नृत्य, अल्काप, गंभीरा नृत्य, झुमैर


4 -  लावनी किस राज्य का लोकनृत्य है ?

उत्तर महाराष्ट्र

अन्य लोकनृत्य कोली डांस, ढंगरी, पोवादास, पावरी नाच[कोकना जनजाति], दिंडी,


5 सोनाल मानसिंह किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित है ?

उत्तर भारतनाट्यम, ओडिशी


6 सिक्किम राज्य में मास्क पहनकर किया जाने वाला लोकनृत्य कौन-सा है ?

उत्तर लामा/छम नृत्य

अन्य लोकनृत्य चुटकी, च्यप ब्रुंग, देनोंग-नेह-नाह काग्येद [भूटिया], तमांग सेलो, जो-मल-लोक [लेप्चा] 


7 महाराष्ट्र के संगीत थिएटर का प्रसिद्ध नृत्य कौन-सा है ?

उत्तर तमाशा

अन्य लोकनृत्य -


8 उत्तराखंड राज्य में तलवार के साथ किया जाने वाला लोकनृत्य कौन-सा है ?

उत्तर छलिया

अन्य लोकनृत्य -


9 भारत के किस शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति ब्रह्मा से मानी जाती है ?

उत्तर भारतनाट्यम


10 शास्त्रीय नृत्य के प्रमुख स्त्रोत नाट्य शास्त्र के लेखक कौन हैं ?

उत्तर भरत मुनि

11 घूमर किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है ?

उत्तर राजस्थान

राजस्थान के अन्य लोकनृत्य झूलन लीला, गणगौर, कालबेलिया


12 नेपाल देश की किस लड़की ने 126 घंटे लगातार डांस करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था ?

उत्तर - बन्दना


13 बारडो छम किस राज्य का लोकनृत्य है ?

उत्तर अरुणाचल प्रदेश

अन्य लोकनृत्य - शेर मयूर नृत्य, पासी कोंगकी नृत्य, बारडो छम नृत्य, पोपिर नृत्य, अजी लामू, चलो नृत्य, हिरी खारिंग नृत्य


14 कुचिपुड़ी किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ?

उत्तर आन्ध्र प्रदेश


15 कजरी किस राज्य का एक प्रमुख लोकनृत्य है ?

उत्तर उत्तर प्रदेश

अन्य लोकनृत्य - 


16 यक्षगान किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है ?

उतर कर्नाटक

अन्य लोकनृत्य कुनिथा, गारुनी गोम्बे, नागामंडल, कोम्ब-आट, बोलक-आट, उम्मात्त-आट, कमसले, पीली येसा


17 - प्रतिभा प्रहलाद किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं ?

उत्त्तर भारतनाट्यम


19 संगई त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?

उत्तर मणिपुर


20 मोआत्सू किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?

उत्तर नागालैंड


21 भारत के किस केंद्रशासित प्रदेश में तरपा फेस्टिवल मनाया जाता है ?

उत्तर दादरा नागर हवेली


22 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय चेरी ब्लॉसम त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?

उत्तर शिलोंग, मेघालय


23 नवकलेवर किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?

उत्तर ओडिशा

अन्य प्रसिद्ध त्यौहार नुआखाई, कलिंगा महोत्सव, चन्दन यात्रा, कोणार्क नृत्य महोत्सव, महाबिसुआ संक्रांति, राजा परबा, रथ यात्रा, धानु जात्रा


24 हाथी महोत्सव किस शहर में मनाया जाता है ?

उत्तर जयपुर


25 पोंगल बर्ड काउंट किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?

उत्तर तमिलनाडु


26 हॉर्नबिल उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है ?

उत्तर - नागालैंड

छौ लोकनृत्य

छौ नृत्य 3 राज्यों में अलग-अलग तरीके से आयोजित किया जाता है |

1 सराईकेला छौ झारखण्ड

2 मयूरभंज छौ ओडिशा

3 पुरुलिया छौ पश्चिम बंगाल


छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य

सैला नृत्य फसल की कटाई के बाद जनजातीय नृत्य

सूवा नृत्य बांस के पॉट में तोते को लेकर नृत्य

गौर मारिया Bison Horn Maria जनजाति द्वारा बस्तर क्षेत्र में

पन्दावनी

राउत नाचा यादव समुदाय द्वारा

गेंदी

पंथी नृत्य माघ पूर्णिमा पर सतनामी जनजाति द्वारा

झिरलिटी नृत्य  


बिहार के लोकनृत्य

झुमरी नृत्य गुजरात के गरबा के समान

बिदेसिया नृत्य भिकारी ठाकुर इसके जनक माने जाते हैं

फगुआ होली के अवसर पर

जट-जतिन - पुरुष स्त्री द्वारा किया जाने वाला नृत्य

सोहर डांस बच्चे के जन्म पर

डोमकच नृत्य शादी के अवसर पर


मध्य प्रदेश के लोक नृत्य

मांच मालवा क्षेत्र में प्रचलित

जवारा बुन्देलखंड क्षेत्र, फसल की कटाई पर

Grida नृत्य रबी फसल पर

मटकी

नौराता बुन्देलखंड में अविवाहित लड़कियों द्वारा


हिमाचल प्रदेश के लोकनृत्य

शांद और शाबू लाहौल घाटी में

नाटी फसल की कटाई पर नए वर्ष का उत्सव

दांगी हार्वेस्ट सीजन में देवी नैना देवी के मंदिर में

राक्षस नृत्य [Demon]

Dalshome & चोलम्बा नृत्यरोपा घाटी

कयांग माला


राजस्थान के लोकनृत्य

घूमर भील समुदाय द्वारा माता सरस्वती की पूजा के दौरान

भवाई मिट्टी के घड़े को सिर पर बैलेंस करके

कठपुतली

कच्छी घोड़ी

कलबेलिया नृत्य

भवाई, चकरी, चारी, तेरह ताली


उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य

रामलीला

खयाल

कजरी मानसून के दौरान

चरकुला ब्रज क्षेत्र में महिलाओ द्वारा 108 दीयों को रखकर नृत्य

रासलीला

दादरा

नौटंकी कहानियों पर आधारित नृत्य


झारखण्ड के लोकनृत्य

फगुआ होली त्यौहार के दौरान

झूमर फसल की कटाई के समय

सरहुल

पाइका मार्शल आर्ट पर आधारित

दमकच नृत्य

करमा मुंडा करमा त्यौहार के दौरान

Post a Comment

1 Comments