Latest Post

10/recent/ticker-posts

National Appointment 2020 | राष्ट्रीय नियुक्तियां 2020 KV Guruji

National Appointment 2020 | राष्ट्रीय नियुक्तियां 2020 KV Guruji
जय हिन्द दोस्तोंkvguruji.in पर आप सभी का स्वागत हैइस पोस्ट में आज हम आपके लिए Topic Wise Current Affairs के अंतर्गत विभिन्न अख़बारों जैसे हिन्दू, लाइव मिन्ट, बिजनेस स्टैण्डर्ड, इकनोमिक टाइम्स, पत्र सुचना कार्यालय [PIB] से चुन कर जनवरी से जून 2020 के National Appointment के करेंट अफेयर्स प्रस्तुत कर रहें हैं | करेंट अफेयर्स की यह सीरिज SSC CGL, CHSL, CPO, Railway Group D, State PCS, Bank PO, Bank Clerk, RRB NTPC अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए उपयोगी होगी |

1 - "केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड” [Central Board of Indirect Taxes and Customs] के नए अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - एम अजीत कुमार
प्रणब कुमार दास का स्थान लेंगे
स्थापना – 1855
सेवा कर, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क व नारकोटिक्स के उत्तरदाई
वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग के अधीन

2 - फरवरी 2020 मे, “भारतीय पैरालम्पिक समिति” [PCI] के अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर  - दीपा मलिक
हरियाणा की शॉट पुट खिलाड़ी
वर्ष 2019 मे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता
स्थापना - 1992
3 - “एयर इंडिया” के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - राजीव बंसल
अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे
स्थापना – 29 जुलाई, 1946
मुख्यालय – दिल्ली
संस्थापक – JRD टाटा
जेटएयर द्वारा विनय दुबे CEO के रूप मे नियुक्त
4 - सार्वजनिक उपक्रम “पवन हंस लिमिटेड” के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कौन बने
उत्तर - संजीव राज़दान
5 वर्षों के लिए नियुक्ति
एक मिनी-रत्न प्रथम श्रेणी की हेलीकाप्टर सेवा प्रदाता कंपनी
स्थापना – 1885
मुख्यालय - नोयडा
5 -फरवरी 2020 मे, “GAIL इंडिया” के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का पदभार किसने ग्रहण किया
उत्तर - मनोज जैन
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन महारत्न कम्पनी
स्थापना – अगस्त, 1984
मुख्यालय – नई दिल्ली
6 - केंद्रीय सूचना आयोग [Central Information Commision] के “मुख्य सूचना आयुक्त” के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - बिमल जुल्का
वर्तमान मे सूचना आयुक्त के पद पर, सुधीर भार्गव का स्थान लेंगे
वर्ष 2005 मे सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना
संजय कोठारी नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
CVC की स्थापना k संथानम समिति के सुझाव पर फरवरी 1964 मे तथा 2003 मे एक वैधानिक निकाय
7 - जनवरी 2020 मे, “राष्ट्रीय पुस्तक न्यास” [NBT] के निदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया
उत्तर  - युवराज मलिक
लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक रीता चौधरी का स्थान लेंगे
स्थापना – 1 अगस्त, 1957
मुख्यालय – नई दिल्ली
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन
8 - जनवरी 2020 मे, “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” के महानिदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - एपी माहेश्वरी
राजीव राय भटनागर का स्थान लेंगे
फरवरी 2021 तक कार्यकाल
स्थापना – 27 जुलाई, 1939
मुख्यालय - दिल्ली
9 - “भारतीय तीरंदाजी संघ” के नए अध्यक्ष कौन चुने गए
उत्तर - अर्जुन मुंडा
दिल्ली HC के आदेशानुसार चुनाव से निर्वाचित
झारखंड के 3 बार सीएम
वर्तमान मे जनजातीय मामलों के मंत्री
स्थापना – 8 अगस्त, 1973
मुख्यालय – नई दिल्ली
10 - दिसम्बर 2019 मे महालेखा-नियंत्रक [CGA] के महानिदेशक का पद-भार किसने निकाला
उत्तर - सोमा रॉय बर्मन
जेपीएस चावला का स्थान लेंगी
24वीं CGA व सातवी महिला
11 - दिसम्बर 2019 मे, “FICCI” के अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया
उत्तर  - संगीता रेड्डी 
अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक
संदीप सोमानी के स्थान पर
स्थापना – 1927 [GD बिरला]
मुख्यालय – नई दिल्ली
12  - “ASSOCHAM” के नए अध्यक्ष कौन बने
उत्तर - निरंजन हीरानंदनी
हीरानंदनी समूह के सह-संस्थापक व MD
बाल कृष्ण गोयंका का स्थान लेंगे
ASSOCHAM – Association Chambers of Commerce and Industry of India
स्थापना – 20 दिसम्बर 1919
मुख्यालय – नई दिल्ली
13 - हाल ही मे “शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया” के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कौन बने
उत्तर  - हरजीत कौर जोशी
स्थापना – 2 अक्टूबर, 1961
मुख्यालय - मुम्बई
14 - “एशियाई टेनिस संघ” के आजीवन अध्यक्ष के रूप मे किसे नामित किया गया
उत्तर - अनिल खन्ना
ATF के निदेशक मण्डल की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मे बैठक
मुख्यालय – हाँग काँग
सदस्य देश - 44
15 - भारत सरकार के अंतर्गत महारत्न कम्पनी “कोल इंडिया लिमिटेड” के अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया
उत्तर - प्रमोद अग्रवाल 
स्थापना – 1975
मुख्यालय – कोलकाता
16 - फरवरी 2020 मे, “भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण” [GSI] के नए महानिदेशक के रूप मे पदभार ग्रहण किया
उत्तर - मोद्रेटी श्रीधर
सुरेश नारायण मेश्राम का स्थान लेंगे
स्थापना – 1851
मुख्यालय – कोलकाता
खान मामलों के मंत्रालय के अधीन
17 - फरवरी 2020 मे, “न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड” के नए अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया
उत्तर - जी नारायणन
न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की वाणिज्यिक इकाई
न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड द्वारा छोटे उपग्रहों को लॉंच करने के लिए SSLV का निर्माण
NSIL का उदघाटन पिछले वर्ष 23 मई, 2019 को बेंगलुरु मे
18 - “अखिल भारतीय शतरंज महासंघ” [All India Chess Federation] के अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया
उत्तर - अजय पटेल
पी आर वेंकटराम का स्थान लेंगे
2023 तक के लिए नियुक्ति
भारत सिंह नए सचिव बने
स्थापना – 1951
मुख्यालय - चेन्नई
19 - फरवरी 2020 मे, “रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया” के अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया
उत्तर -  राजलक्ष्मी सिंह देव
राजलक्ष्मी देव पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
2024 तक के लिए नियुक्ति
RFI भारत मे नौकायन के लिए केंद्रीय निकाय
स्थापना – 30 अगस्त, 1976
मुख्यालय - मुम्बई
20 - मार्च 2020 मे, किसे नए वित्त सचिव के रूप मे नियुक्त किया गया
उत्तर - अजय भूषण पांडे
अजय भूषण पाण्डेय भारत के राजस्व सचिव
देबाशीश घोष का स्थान लेंगे
राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवा निवृत्त
21 - मार्च 2020 मे, “BCCI चयन समिति” का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - सुनील जोशी
सुनील जोशी पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष
मदन लाल, आरपी सिंह व सुलक्षणा नायक CAC के सदस्य
BCCI अध्यक्ष – सौरव गांगुली
22 - भारतीय तटरक्षक बल की पहली महिला “उप महानिरीक्षक” [DIG] कौन बनी
उत्तर - नूपुर कुलश्रेष्ठ
1999 मे भारतीय तटरक्षक बल मे शामिल
आईसीजी, तट रक्षक अधिनियम 1978 द्वारा स्थापित
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत
मुख्यालय – नई दिल्ली
महानिदेशक – K नटराजन
23 - “पावर फाइनेंस कार्पोरेशन” के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - रविंदर सिंह ढिल्लन
कैबिनेट समिति द्वारा नियुक्ति
1 जून, 2020 से कार्यकाल प्रारम्भ
ऊर्जा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी
स्थापना – जुलाई, 1986
मुख्यालय – नई दिल्ली
24 - मार्च 2020 मे, “गूगल क्लाउड इंडिया” के नए प्रबंध निदेशक के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - करण बाजवा
गूगल क्लाउड डाटा एनालिटिक्स, डाटा स्टोरेज व मशीन लर्निंग की सेवा प्रदाता प्लेटफॉर्म
2017 मे मुंबई पहले गूगल क्लाउड क्षेत्र की स्थापना के बाद दूसरा क्षेत्र दिल्ली मे स्थापित
गूगल क्लाउड सेंटर हैदराबाद मे स्थापित
25 - मार्च 2020 मे, “वालमार्ट इंडिया” के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी [CEO] के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - समीर अग्रवाल
1 अप्रैल 2020 से नियुक्ति
कृष अय्यर का स्थान लेंगे
स्थापना – जुलाई 1962
मुख्यालय – बेंटनविली
संस्थापक – सैम वाल्टन
26 - “PNB हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड” के अन्तरिम MD व CEO के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - नीरज व्यास
संजय गुप्ता का स्थान लेंगे
8 माह के लिए नियुक्ति
PNB हाउसिंग फाइनेंस
स्थापना – 1988
मुख्यालय – नई दिल्ली
27 - “सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड” [Public Sector Selection Board] के अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - राजीव कुमार
3 वर्षों के लिए नियुक्ति
भारत के पूर्व वित्त सचिव
कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे
28 - “आवास व शहरी विकास निगम” [HUDCO] के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - शिव राज मीणा
आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव
HUDCO के CMD का 6 माह के लिए अतिरिक्त प्रभार
स्थापना – 1970
मुख्यालय – नई दिल्ली
 29 - “मिश्रा धातु निगम लिमिटेड” [मिधानी] के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - संजय कुमार झा
रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से नियुक्ति
30 - संसद की “लोक लेखा समिति” [Public Accounts Committee] के नए अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - अधीर रंजन चौधरी
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा समिति के अध्यक्ष के रूप मे नियुक्ति
1 वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति
भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा 1921 मे गठित
22 सदस्य [15 LS+ 7 RS]
31 - “श्रम ब्यूरो” के महानिदेशक के रूप मे किसने पदभार ग्रहण किया
उत्तर - DPS नेगी
श्रम ब्यूरो श्रमिक, रोजगार व महंगाई का डाटा इकट्ठा करने वाले श्रम मंत्रालय के अधीन
महानिदेशक के साथ श्रम व रोजगार मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार के रूप मे  भी नियुक्ति
32 - “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड” [CBSE] के नए अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - मनोज आहूजा
अनीता करवाल का स्थान लेंगे
मनोज आहूजा, वर्तमान मे LBS राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के विशेष निदेशक
CBSE – Central Board of Secondary Education
स्थापना – 3 नवम्बर, 1962
मुख्यालय - दिल्ली
33 - “राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक” के अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - गोविंद राजूलु चिन्तला
हर्ष कुमार भनवाला का स्थान लेंगे
2 वर्ष के लिए नियुक्ति
वर्तमान मे नाबार्ड के मुख्य प्रबंध निदेशक
NABARD – National Agriculture & Rural Development Bank
स्थापना – 12 जुलाई, 1982
मुख्यालय - मुंबई
34 - “भारतीय इस्पात संघ” [ISA] के नए अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - दिलीप ओमान
दिलीप ओमान Arcelor Mittal Nippon Steel India के CEO
2 वर्षों के लिए Tata Steel के CEO टीवी नरेन्द्रन के स्थान पर नियुक्ति
35 - “FICCI FLO” की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - जांहवी फूकन
FICCI FLO – Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry Ledies Organisation
FICCI की महिला विंग
हरजिंदर कौर का स्थान लिया
36 - “आर श्रीलेखा” को किस राज्य के प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक [DGP] के रूप मे नियुक्त किया गया
उत्तर - केरल
Fire & Rescue Services की DGP के रूप मे नियुक्त
जेल व सुधार सेवा विभाग के महानिदेशक के पद पर तैनात
केरल राज्य की पहली महिला IPS अधिकारी
विश्वास मेहता केरल के नए मुख्य सचिव
37 - “विप्रो कंपनी” ने अपने नए MD व CEO के रूप मे किसे नियुक्त किया
उत्तर - थिएरी डेलापोर्टा
अबिदाली नीमचवाला का स्थान लेंगे
थिएरी डेलापोर्ट कैपजेमिति समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी[COO]
विप्रो
स्थापना – 1945
मुख्यालय - बेंगलुरु
अध्यक्ष – रिशद प्रेमजी
38 - अप्रैल 2020 मे, नैसकॉम [National Association of Software & Services Companies] के अध्यक्ष के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर - UB प्रवीण राव
केशव R मुर्गेश का स्थान लेंगे
2020-21 के अध्यक्ष नियुक्त
वर्तमान मे इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी
एक्सेंचर की अध्यक्ष रेखा S मेनन उपाध्यक्ष नामित
स्थापना – 1 मार्च, 1988
मुख्यालय – नई दिल्ली
39 - भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी “केयर रेटिंग” के नए MD व CEO के रूप मे किसे नियुक्त किया गया
उत्तर  - अजय महाजन
राजेश मोकाशी का स्थान लेंगे
40 - “महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड” [एमटीएनएल] के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसे मिला
उत्तर - पीके पुरवार
PK पुरवार BSNL के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक
सरकार का MTNL व BSNL का आपस मे विलय की योजना
MTNL
स्थापना – 1 अप्रैल, 1986
मुख्यालय – नई दिल्ली
41 - SC कालेजियम ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप मे किसके नाम की सलाह दी
उत्तर - दीपांकर दत्ता
दीपांकर दत्ता कलकत्ता HC के न्यायाधीश
बॉम्बे HC के न्यायाधीश भूषण P धर्माधिकारी का स्थान लेंगे
मेघालय HC के नए CJ – B सोमाद्दार
ओडिशा HC के नए CJ – मोहम्मद रफीक
42- “हुवाए इंडिया” [Huawei India] ने किसे अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी [CEO] के रूप मे नियुक्त किया
उत्तर - डेविड ली
जे चेन का स्थान लेंगे
Huawei चीन की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी
स्थापना – 1987
मुख्यालय – शेनज़ेन, चीन
संस्थापक व CEO – रेन जेंगफेई
43 - “केंद्रीय सतर्कता आयोग” [CVC] मे किसे सतर्कता आयुक्त के रूप मे नियुक्त किया गया
उत्तर - सुरेश N पटेल
सुरेश N पटेल आंध्र बैंक के पूर्व MD व CEO
दिसंबर 2022 के लिए नियुक्ति
CVC मे एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त व अन्य 2 सदस्य
CVC – संजय कोठारी
अन्य आयुक्त – शरद कुमार

Post a Comment

1 Comments