Latest Post

10/recent/ticker-posts

ऑस्कर अवार्ड 2023 में भारत Natu Natu Song Oscar Awards KV Guruji PDF

Advertise

जय हिन्द दोस्तों, आप सभी का www.kvguruji.in पर स्वागत है | आज के इस लेख में हम आपकी सभी प्रकार की परीक्षाओ के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण टॉपिक वर्ष 2023 में दिए गए सभी ऑस्कर पुरस्कार 2023 व भारत का ऑस्कर पुरस्कारों में इतिहास के बारे में डिस्कस करेंगे | इसकी PDF आप नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |

ऑस्कर पुरस्कार 2023

ऑस्कर पुरस्कारों को अकादमी अवार्ड्स के नाम से भी जाना जाता है

यह पुरस्कार पहली बार 16 मई, 1929 को दिया गया था

प्रत्येक वर्ष Academy of Motion Picture Arts & Sciences द्वारा फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है

ऑस्कर पुरस्कार समारोह अमेरिका के लॉस एंजेल्स के यूनियन स्टेशन व डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाता है तथा वर्ष 2023 में वर्ष 2022 में रिलीज की गई फिल्मों के लिए पुरस्कार दिया गया

2023 में सर्वाधिक अवार्डEverything Everywhere All at Once[7]

2023 में सर्वाधिक नॉमिनेशनEverything Everywhere All at Once[11]

2023 ऑस्कर पुरस्कार व भारत

वर्ष 2023 के 95वें ऑस्कर पुरस्कारों में भारत ने कुल 2 पुरस्कार जीते

1 - बेस्ट ओरिजिनल सॉंग नाटू-नाटू [RRR]

RRR बेस्ट ओरिजिनल सॉंग के लिए अवार्ड जीतने वाली तीसरी विदेशी भाषा की फिल्म बनी

RRR बेस्ट ओरिजिनल सॉंग के लिए अवार्ड जीतने वाली यह भारत व एशिया की पहली फिल्म बनी

2 - बेस्ट शार्ट डाक्यूमेंट्री द एलीफैंट व्हिस्पर्स

निर्देशक – कार्तिकी गोंजाल्विस

यह फिल्म एक भारतीय दंपत्ति व उनके बेबी एलीफैंट की कहानी पर आधारित है

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में गुजराती फिल्म छेल्लो शो [Last Film Show] शार्टलिस्ट हुई थी जिसे पैन नलिन ने निर्देशित किया था| यह फिल्म अंतिम 5 में नामित नहीं हुई|

Advertise

2023 में दिए गए महत्वपूर्ण ऑस्कर पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ पिक्चर 2023

फिल्म – Everything Everywhere All at Once

निर्देशक – डेनियल क्वान, डेनियल स्कैनर्ट

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 2023

निदेशक – डेनियल क्वान, डेनियल स्कैनार्ट

फिल्म – Everything Everywhere All at Once

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 2023

अभिनेता – ब्रेंडन फ्रेजर

फिल्म द व्हेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 2023

अभिनेत्री – मिशेल येओह [मलेशिया]

फिल्म – Everything Everywhere All at Once

ऑस्कर जीतने वाली एशिया की पहली अभिनेत्री हैं

Best International Feature Film 2023

जर्मनी की आल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म की श्रेणी में विजेता रही

निर्देशक – एडवर्ड बर्गर

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले 2023

फिल्म – Everything Everywhere All at Once

निर्देशक – डेनियल क्वान, डेनियल स्कैनर्ट

ऑस्कर पुरस्कार में भारत का इतिहास

ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में Best International Feature Film की श्रेणी में भारत की 3 फिल्म नामित हुई है

1957 में 30वें ऑस्कर पुरस्कार में मदर इंडिया भारत की नामांकित पहली फिल्म रही

निर्देशक – महबूब खान

1988 में 61वें ऑस्कर पुरस्कार में सलाम बॉम्बे भारत की दूसरी फिल्म के रूप में नामित हुई

निर्देशक – मीरा नायर

2001 में 74वें ऑस्कर पुरस्कार में लगान भारत की तीसरी फिल्म के रूप में नामित हुई

निर्देशक - आशुतोष गोवारीकर

Advertise

1983 में भानु अथैया, गाँधी फिल्म के लिए बेस्ट Costume Design की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी

गांधी फिल्म के निर्देशक – रिचर्ड एटनबारो

भारतीय फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे को Academy of Motion Picture Arts & Science द्वारा 1992 में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया

2009 में 81वें अकादमी पुरस्कारों में संगीत निर्देशक AR रहमान ने स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉंग[गुलजार] व बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के लिए 2 ऑस्कर पुरस्कार जीते | AR रहमान दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं|

स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के निर्देशक – डैनी बॉयल

2009 में 81वें अकादमी पुरस्कारों में साउंड इंजीनियर रसूल पूकुटी को स्लमडॉग मिलेनियर में बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

S.N.

Topic Name [जनवरी 2023]

Website Link

1

महारत्न, नवरत्न व मिनीरत्न

Click Here

2

अंतर्राष्ट्रीय संगठन व मुख्यालय

Click Here

3

भारत के प्रमुख संगठन

Click Here

4

भारत के अनुसन्धान संस्थान

Click Here

5

राष्ट्रीय पार्क, बायोस्फीयर रिजर्व व अभ्यारण्य

Click Here

6

18 बायोस्फीयर रिजर्व Map

Click Here

7

106 राष्ट्रीय पार्क Map

Click Here

8

54 टाइगर रिजर्व Map

Click Here

9

75 रामसर साइट्स Map

Click Here

10

32 एलीफैंट रिजर्व Map

Click Here

11

भारत के सभी 14 प्रधानमंत्री

Click Here

12

भारत के सभी 15 राष्ट्रपति

Click Here


Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments