Latest Post

10/recent/ticker-posts

पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 विजेता, पुरस्कार करेंट अफेयर्स PDF

Men's Hockey World Cup 2023
जय हिन्द दोस्तों, आप सभी का www.kvguruji.in पर स्वागत है | आज के इस लेख में हम आपकी सभी प्रकार की परीक्षाओ के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 में आयोजित पुरुष हॉकी विश्वकप डिस्कस से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में डिस्कस करेंगे | इसकी PDF आप नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |

पुरुष हॉकी विश्वकप 2023

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के 15वें संस्करण का आयोजन ओडिशा राज्य में किया गया, इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है

यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया

कुल शामिल टीमें व शुभंकर

2023 के पुरुष हॉकी विश्वकप में कुल 16 टीमों ने 4 ग्रुप में हिस्सा लिया

ओली ओलिव रीडले कछुआ 15वें संस्करण का शुभंकर चुना गया था

शुरुआत व भारत का प्रदर्शन

13 जनवरी 2023 को अर्जेंटीना व दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमे अर्जेंटीना की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया

13 जनवरी को भारतीय टीम का पहला मुकाबला स्पेन के साथ हुआ, जिसमे भारत 2-0 से विजयी रहा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज में कुल 3 मुकाबले खेले, जिसमे 2 जीत व 1 ड्रा के साथ भारत ग्रुप में दुसरे स्थान पर रहा

22 जनवरी को क्रॉस ओवर मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ व 9वें स्थान पर रहा

सेमी-फाइनल व फाइनल मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, बेल्जियम व नीदरलैंड की हॉकी टीम सेमी-फाइनल में पहुंची

29 जनवरी, 2023 को जर्मनी व बेल्जियम के बीच बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे जर्मनी ने बेल्जियम को शूटआउट में 5-4(3-3) से हराकर पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 का ख़िताब जीता

जर्मनी इससे पूर्व 2002 व 2006 में पुरुष हॉकी विश्वकप का ख़िताब जीत चुकी है

नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरे स्थान पर रहा

पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 अवार्ड

ऑस्ट्रेलिया के जेरेमी हेवार्ड ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 9 गोल किये

जर्मनी के निकलस वेलेन टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर चुने गए

बेल्जियम के विन्सेंट वानास्च को बेस्ट गोलकीपर के तौर पर चुना गया

Men's Hockey World Cup 2023 Awards

पुरुष हॉकी विश्वकप महत्वपूर्ण तथ्य

पाकिस्तान ने 1971 में स्पेन में आयोजित पहले विश्वकप सहित सर्वाधिक 4 बार पुरुष हॉकी विश्वकप का ख़िताब जीता है

भारत ने वर्ष 1975 में मलेशिया में आयोजित हॉकी विश्वकप में पाकिस्तान को हराकर एकमात्र बार ख़िताब का विजेता रहा है

Q – वर्ष 2026 में पुरुष हॉकी विश्वकप का आयोजन किस देश में किया जायेगा ?

उत्तर बेल्जियम व नीदरलैंड

S.N.

Topic Name [जनवरी 2023]

Website Link

1

महारत्न, नवरत्न व मिनीरत्न

Click Here

2

अंतर्राष्ट्रीय संगठन व मुख्यालय

Click Here

3

भारत के प्रमुख संगठन

Click Here

4

भारत के अनुसन्धान संस्थान

Click Here

5

राष्ट्रीय पार्क, बायोस्फीयर रिजर्व व अभ्यारण्य

Click Here

6

18 बायोस्फीयर रिजर्व Map

Click Here

7

106 राष्ट्रीय पार्क Map

Click Here

8

54 टाइगर रिजर्व Map

Click Here

9

75 रामसर साइट्स Map

Click Here

10

32 एलीफैंट रिजर्व Map

Click Here

11

भारत के सभी 14 प्रधानमंत्री

Click Here

12

भारत के सभी 15 राष्ट्रपति

Click Here

Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments