Latest Post

10/recent/ticker-posts

भारत के 54 टाइगर रिजर्व | 54 Tiger Reserve of India Map 2023 KV Guruji

नमस्कार दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है, आज के इस लेख में हम भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व के बारे में डिस्कस करेंगे, यह लेख में वर्ष 2022 की विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है व जनवरी 2023 तक अपडेटेड है

Topic Name [जनवरी 2023]

Website Link

महारत्न, नवरत्न व मिनीरत्न

Click Here

अंतर्राष्ट्रीय संगठन व मुख्यालय

Click Here

भारत के प्रमुख संगठन

Click Here

भारत के अनुसन्धान संस्थान

Click Here

राष्ट्रीय पार्क, बायोस्फीयर रिजर्व व अभ्यारण्य

Click Here

18 बायोस्फीयर रिजर्व Map

Click Here

106 राष्ट्रीय पार्क Map

Click Here

54 टाइगर रिजर्व Map

Click Here

भारत के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserve of India 2023]

बाघ [Tiger] मुख्य रूप से एशिया के रूस, चीन, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कम्बोडिया [2022-Extinct] आदि देशों मे पाये जाते है

दुनिया के 70% से ज्यादा बाघ वर्तमान मे भारत मे पाये जाते हैं

2010 मे भारत व अन्य भारत देशों के बीच रूस के सेंट पीटर्स मे 2022 तक सभी देशों द्वारा बाघों की संख्या दुगुना [TX2] करने का संकल्प लिया गया

नेपाल द्वारा 2018 व भारत द्वारा 2019 मे बाघों की संख्या दुगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया

भारत में बाघों की गणना प्रत्येक 4 वर्ष के अन्तराल पर किया जाता है

2006 की गणना की तुलना में बाघों की संख्या 1411 से बढ़कर 2018 की गणना में 6% वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2967 पहुँच गयी

राज्यों के अनुसार

1. मध्य प्रदेश 526

2. कर्नाटक 524

3. उत्तराखंड 442

4. महाराष्ट्र 312

भारत के 18 राज्यों मे बाघ पाये जाते हैं

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई

वैज्ञानिक नाम Panthera Tigris

IUCN लिस्ट – Endangered

बाघ की गणना मे M-STrIPES[Monitoring System for Tigers - Intensive Protection and Ecological Status] एप का उपयोग किया जाता है

प्रोजेक्ट टाइगर [Project Tiger]

भारत मे बाघों के संरक्षण के लिए केंद्र प्रायोजित योजना[CSP] के तहत प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1 अप्रैल, 1973 मे प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के द्वारा उत्तराखंड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क से लॉंच

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2005 में टाइगर रिजर्व के संचालन के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण [NTCA] का गठन

कुल टाइगर रिजर्व - 54

क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से आन्ध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर श्रीसलेम टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है

मध्य प्रदेश का पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा है

बाघों की संख्या के अनुसार उत्तराखंड का जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है

टाइगर रिजर्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

50वाँ टाइगर रिजर्व – कमलांग टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश

51वाँ टाइगर रिजर्व – श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडू

52वाँ टाइगर रिजर्व – रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, राजस्थान

53वाँ टाइगर रिजर्व – गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़

54वाँ टाइगर रिजर्व रानीपुर टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश

राज्यवार भारत में टाइगर रिजर्व की सूची

मध्य प्रदेश -  मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान में सर्वाधिक 6 टाइगर रिजर्व है |

पन्ना टाइगर रिजर्व

संजय धुबरी टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

कान्हा टाइगर रिजर्व

इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व

सतपुरा टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश राज्य में रातापानी टाइगर रिजर्व 7वे टाइगर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित है

कर्नाटक - कर्नाटक राज्य में वर्तमान में कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं

डान्डेली टाइगर रिजर्व

नागरहोल टाइगर रिजर्व

बिलीगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व

बांदीपुर टाइगर रिजर्व

भद्रा टाइगर रिजर्व

कर्नाटक राज्य में MM हिल्स नामक एक टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र राज्य में अधिकारिक रूप से कुल 6 टाइगर रिजर्व हैं

बोर टाइगर रिजर्व

मेलघाट टाइगर रिजर्व

नावेगाँव नगजीरा टाइगर रिजर्व

सह्याद्रि टाइगर रिजर्व

तडोबा अँधेरी टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश में स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व का कुछ हिस्सा महाराष्ट्र में भी स्थित है

उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व

दुधवा टाइगर रिजर्व

54वाँ रानीपुर टाइगर रिजर्व

छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं

अचनकमार अमरकंटक टाइगर रिजर्व

इन्द्रावती टाइगर रिजर्व

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व

गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश में स्थित संजय धुबरी का वह हिस्सा जो कि छत्तीसगढ़ में चला गया है वह छत्तीसगढ़ के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के नाम से घोषित किया गया है

तमिलनाडू - तमिलनाडू राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं

मुदुमलाई टाइगर रिजर्व

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व [प्रबंधन के आधार पर भारत का सबसे बेहतर टाइगर रिजर्व है]

अनामलाई टाइगर रिजर्व

कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व

श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व

असम - असम राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं

ओरांग टाइगर रिजर्व

मानस टाइगर रिजर्व

नामेरी टाइगर रिजर्व

काजीरंगा टाइगर रिजर्व

अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश में कुल 3 टाइगर रिजर्व हैं

पक्के टाइगर रिजर्व

नामदफा टाइगर रिजर्व

कमलांग टाइगर रिजर्व

ओडिशा - ओडिशा राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व हैं

सिमलीपल टाइगर रिजर्व

सतकोसिया टाइगर रिजर्व

ओडिशा में सुनाबेडा टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व है

बक्सा टाइगर रिजर्व

सुन्दरवन टाइगर रिजर्व

राजस्थान - राजस्थान राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं

सरिस्का टाइगर रिजर्व

रणथम्बौर टाइगर रिजर्व

मुकुन्द्रा हिल्स टाइगर रिजर्व

रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व

उत्तराखंड - उत्तराखंड राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व हैं

राजाजी टाइगर रिजर्व

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व

उत्तराखंड राज्य में नन्धौर टाइगर रिजर्व व तराई क्षेत्र की सुरई रेंज टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

तेलंगाना - तेलंगाना राज्य में 2 टाइगर रिजर्व हैं

अमराबाद टाइगर रिजर्व

कवल टाइगर रिजर्व

केरल - केरल राज्य में 2 टाइगर रिजर्व स्थित हैं

पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व

पेरियार टाइगर रिजर्व

मिजोरम - मिजोरम राज्य में एक टाइगर रिजर्व स्थित है

दम्पा टाइगर रिजर्व

आन्ध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश में एक टाइगर रिजर्व स्थित है

नागार्जुन सागर श्रीसलेम टाइगर रिजर्व

बिहार - बिहार में 1 टाइगर रिजर्व स्थित है

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

झारखण्ड - झारखण्ड में एक टाइगर रिजर्व स्थित है

पलामू टाइगर रिजर्व

Post a Comment

0 Comments