Latest Post

10/recent/ticker-posts

2022 के सभी नोबेल पुरस्कार विजेता Hindi PDF KV Guruji

नमस्कार दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है, आज के इस लेख में हम 2022 में घोषित नोबेल पुरस्कारों से संबंधित करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को डिस्कस करेंगे, तो अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख जरुर पढ़िए |

नोबेल पुरस्कार

विश्व का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड नोबेल पुरस्कार स्वीडन के महान रसायनविद व इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति मे प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर नोबेल फाउंडेशनद्वारा दिया जाता है | नोबेल पुरस्कार पांच भिन्न पुरस्कार हैं, जो आल्फ़्रेद नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार, "उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है |

पहली बार 1901 में दिया गया

नोबेल फाउंडेशन

स्थापना 29 जून, 1900

उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन

क्षेत्र - भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और शान्ति

ओस्लो, नार्वे शान्ति पुरस्कार

अन्य सभी स्टॉकहोम, स्वीडन

पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसम्बर को दिया जाता है

राशि - 10 मिलियन SEK + 175 gm gold medal + Diploma

नोबेल शान्ति पुरस्कार 2022

नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने 2022 में शांति पुरस्कार के लिए बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की (Ales Bialiatski) का नाम चुना है।

इसके साथ ही रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को यह पुरस्कार मिला है

नोबेल साहित्य पुरस्कार 2022

वर्ष 2022 के लिए फ़्रांस की एनी एर्नोक्स को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नोबेल कमेटी के अनुसार, 'एनी को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए' नोबेल के लिए नोबेल के लिए चुना गया है

नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार 2022

स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज में नोबेल समिति ने वर्ष 2022 के लिए बेन एस बर्नान्के (Ben S. Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W. Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H. Diebwig) को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in economics 2022) देने की घोषणा की गई | बेन एस बर्नान्के अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन हैं. इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग नौ लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है |

2022 रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार

अमेरिकन कैरोलिन बर्टोज़ी और बैरी शार्पलेस, डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल के साथ, “क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिएसम्मानित किए गए। यह पुरस्कार शार्पलेस के लिए दूसरा नोबेल है, जिन्होंने 2001 में रसायन विज्ञान का नोबेल जीता था

2022 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में इनके कार्य के लिये प्रदान किया गया

2022 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

वर्ष 2022 में चिकित्सा के क्षेत्र में स्वन्ते पाबो [स्वीडन] को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

विलुप्त होमिनिन व मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज के लिए

पिता स्युने बर्गस्ट्राम को 1982 में चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जा चूका है

नोबेल पुरस्कार महत्वपूर्ण फैक्ट्स

पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर में व वितरण 10 दिसम्बर को किया जाता है

दो बार मृत व्यक्ति – एरिक कार्लफेल्ड्ट[L] -1931, ड्रैग डैमरसोल्ड[UN SG]1961

1974 से मरणोंपरांत समाप्ति

सबसे कम उम्र की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई [17]

सबसे अधिक उम्र मे विजेता जॉन V गुडएनफ[2019- रसायन]

पति-पत्नी मैरी क्यूरी[1903 भौतिकी व 1911 रसायन] व पियरे क्यूरी [1903 भौतिकी]

माता-बेटी मैरी क्यूरी क्यूरी[1903 भौतिकी व 1911 रसायन] व जोलीयट क्यूरी [1935 रसायन]

भाई जान टिंबर्गन [अर्थशास्त्र -1969] व निकोलस टींबर्गन [1973 चिकित्सा]

पिता व पुत्र - नील्स बोर [भौतिकी-1922] व आगे बोर [भौतिकी 1975]

कुल 6 पिता व पुत्र की जोड़ी अलग-अलग क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता रहे हैं

Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments