Latest Post

10/recent/ticker-posts

भारत के 42 रामसर स्थल | Wetlands in India KV Guruji

जय हिन्द दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है | वर्तमान में चल रहे RRB NTPC Exam के लिए आज के इस लेख में हम आर्द्रभूमि के बारे मे बेसिक जानकारी के साथ रामसर समझौता भारत के सभी रामसर स्थल के बारे मे जानेंगे | इस लेख का सम्पूर्ण डाटा विभिन्न सरकारी संस्थानों की website पर आधारित है इसीलिए यह लेख शत-प्रतिशत त्रुटि रहित है |
Watch Video - Click Here

आर्द्रभूमि [Wetlands]

स्थल का वह हिस्सा जो हमेशा जल से संतृप्त हो या जल मे डूबा रहे आर्द्रभूमि कहलाता है

आर्द्रभूमि मे दलदल[Swamps], दलदली भूमि[Marshes] झीलें, लैगून, तालाब, डेल्टा, प्रवाल भित्तियाँ, उथले समुद्र, बाढ़ के मैदान, और बहुत कुछ शामिल हैं।

आर्द्रभूमि का महत्व [Importance of Wetlands]

आर्द्रभूमि जैव विविधता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही समृद्ध स्थान होता है

आर्द्रभूमि लोगों, मछली और वन्यजीवों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं जैसे कि पानी की गुणवत्ता की रक्षा और सुधार, मछली और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करना, बाढ़ के पानी का भंडारण करना, शुष्क अवधि के दौरान सतह के जल प्रवाह को बनाए रखना और मिट्टी के क्षरण को कम करना।

रामसर अभिसमय [Ramsar Convention]

2 फरवरी, 1971 मे ईरान के शहर रामसर मे विश्व की आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए रामसर समझौता हुआ और इसे आर्द्रभूमियों पर रामसर समझौते के नाम से जाना जाता है

नाम – Ramsar Convention on Wetlands of International Importance especially as Waterfowl Habitat

लागू 21 दिसम्बर, 1975

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी

दुनिया भर मे बढ़ते हुए शहरीकरण औद्योगीकरण के कारण आर्द्रभूमियों का संकुचन

दुनिया भर के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों को बचाने के लिए इन्हें आर्द्रभूमि का दर्जा

भारत मे कुल रामसर स्थल – 42

2019 के प्रारंभ में भारत में कुल 27 रामसर स्थल थे लेकिन वर्ष 2019 के अंत में भारत में 10 नए रामसर स्थलों को मान्यता दी गई जिससे इनकी संख्या बढ़कर 37 हो गई | नए स्थलों में 6 उत्तर प्रदेश राज्य, 3 पंजाब राज्य एक रामसर स्थल महाराष्ट्र राज्य में घोषित किया गया, इसके साथ 2020 में 5 नए रामसर स्थल 1 उत्तर प्रदेश, 1 बिहार, 1 उत्तराखंड, 1 लद्दाख एक महाराष्ट्र में नया रामसर स्थल घोषित किया गया |

शुरुआत में कुल देश 7

वर्तमान में हस्ताक्षर करने वाले कुल देश 171

भारत 1 फ़रवरी, 1982 को रामसर अभिसमय में शामिल हुआ

प्रत्येक 3 वर्ष के अन्तराल पर सदस्य देशों की बैठक का आयोजन किया जाता है

COP-13 दुबई, UAE

विश्व में कुल 2400 आर्द्रभुमियाँ हैं, जो रामसर आर्द्रभूमि में शामिल है

सर्वाधिक साइट्स यूनाइटेड किंगडम [175]

सर्वाधिक क्षेत्रफल बोलीविया [148000 वर्ग किमी]


नोट - मानव के हस्तक्षेप, प्रौद्योगिकी विकास प्रदुषण से प्रभावित आर्द्रभूमि को Montreux Record में रखा जाता है

कुल साइट्स 48

भारत में केवलादेव राष्ट्रीय पार्क लोकटक झील Montreux Record में शामिल है

विश्व की पहली रामसर साईट कोबोर प्रायद्वीप [ऑस्ट्रलिया-1974]

भारत की पहली रामसर साइट चिलिका झील केवलादेव NP [1981]

सर्वाधिक उत्तर प्रदेश [8]

सबसे बड़ा चिलिका झील [ओडिशा 1165 वर्ग किमी]

सबसे छोटा रेणुका आर्द्रभूमि [हिमाचल प्रदेश - 0.2 वर्ग किमी]

42वाँ सो कर [लद्दाख]

उत्तर प्रदेश के रामसर स्थल

1 – समन पक्षी विहार

2 – सरसई नवर झील

3 – समसपुर पक्षी विहार

4 – पार्वती अरगा पक्षी विहार

5 – नवाबगंज पक्षी विहार

6 – सैंडी पक्षी विहार

7 – उपरी गंगा नदी

8 – कीथम झील या सुर सरोवर झील

पंजाब के रामसर स्थल

9 – नागल वन्यजीव अभ्यारण्य

10 – हरिके आर्द्रभूमि

11 – केशोपुर मियानी कम्युनिटी रिजर्व

12 – ब्यास कम्युनिटी रिजर्व

13 – नांगल वन्यजीव अभ्यारण्य

14 – रोपड़ आर्द्रभूमि

 जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के रामसर स्थल

15 – वुलर झील

16 – होकेरा आर्द्रभूमि

17 – सोमोरिरी झील [लद्दाख]

18 – सुरिसर मनसर झील

19 – सो कर झील [लद्दाख]

केरल के रामसर स्थल

20 – वेम्बानद झील

21 – अष्टमुदी झील

22 – सस्थमकोट्टा झील

हिमाचल प्रदेश के रामसर स्थल

23 – चंद्रा ताल

24 – पोंग बाँध झील

25 – रेणुका झील

ओडिशा के रामसर स्थल

26 – चिल्का झील

27 – भीतरकनिका मैन्ग्रोव

राजस्थान के रामसर स्थल

28 – सांभर झील

29 – केवलादेव राष्ट्रीय पार्क

पश्चिम बंगाल के रामसर स्थल

30 – पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि

31 – सुन्दरवन वन्यजीव अभ्यारण्य

तमिलनाडु के रामसर स्थल

32 – पॉइंट कैलिमेर वन्यजीव अभ्यारण्य

आन्ध्र प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्य

33 – कोलेरू झील

त्रिपुरा के रामसर स्थल

34 – रुद्रसागर झील

मणिपुर के रामसर स्थल

35 – लोकटक झील

गुजरात के रामसर स्थल

36 – नलसरोवर पक्षी विहार

असम के रामसर स्थल

37 – दीपोर बील

महाराष्ट्र के रामसर स्थल

38 – नंदुर मधमेश्वर झील

39 – लोनार झील

मध्य प्रदेश के रामसर स्थल

40 – भोज ताल

उत्तराखंड के रामसर स्थल

41 – आसन CR बैरेज

बिहार के रामसर स्थल

42 – काबर ताल/कंवर झील

Print Friendly and PDF

Post a Comment

2 Comments