Latest Post

10/recent/ticker-posts

Wetlands of India | Ramsar Convention | भारत में कुल आर्द्रभूमि KV Guruji PDF

जय हिन्द दोस्तों, kvguruji.in पर आप सभी का स्वागत है | Static GK के अंतर्गत आज के इस लेख में हम आर्द्र भूमि व उसके महत्त्व के बारे मे बेसिक जानकारी के साथ रामसर समझौता भारत के सभी रामसर स्थल के बारे मे जानेंगे | इस लेख का सम्पूर्ण डाटा विभिन्न सरकारी संस्थानों की website पर आधारित है इसीलिए यह लेख शत-प्रतिशत त्रुटि रहित है

Watch Video - Click Here

Static GK - Click Here

आर्द्रभूमि [Wetlands]

स्थल का वह हिस्सा जो हमेशा जल से संतृप्त हो या जल मे डूबा रहे आर्द्रभूमि कहलाता है

आर्द्रभूमि मे दलदल[Swamps], दलदली भूमि[Marshes] झीलें, लैगून, तालाब, डेल्टा, प्रवाल भित्तियाँ, उथले समुद्र, बाढ़ के मैदान, और बहुत कुछ शामिल हैं।

आर्द्रभूमि का महत्व [Importance of Wetlands]

आर्द्रभूमि जैव विविधता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही समृद्ध स्थान होता है

आर्द्रभूमि लोगों, मछली और वन्यजीवों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं जैसे कि पानी की गुणवत्ता की रक्षा और सुधार, मछली और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करना, बाढ़ के पानी का भंडारण करना, शुष्क अवधि के दौरान सतह के जल प्रवाह को बनाए रखना और मिट्टी के क्षरण को कम करना।


रामसर अभिसमय [Ramsar Convention]


2 फरवरी, 1971 मे ईरान के शहर रामसर मे विश्व की आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए रामसर समझौता हुआ और इसे आर्द्रभूमियों पर रामसर समझौते के नाम से जाना जाता है

नाम – Ramsar Convention on Wetlands of International Importance especially as Waterfowl Habitat

लागू 21 दिसम्बर, 1975

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी

दुनिया भर मे बढ़ते हुए शहरीकरण औद्योगीकरण के कारण आर्द्रभूमियों का संकुचन

दुनिया भर के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों को बचाने के लिए इन्हें आर्द्रभूमि का दर्जा


भारत मे कुल रामसर स्थल - 39

2019 तक भारत में कुल 27 रामसर स्थल थे लेकिन जनवरी 2020 में भारत में 10 नए रामसर स्थलों को मान्यता दी गई जिससे इनकी संख्या बढ़कर 37 हो गई | नए स्थलों में 6 उत्तर प्रदेश राज्य, 3 पंजाब राज्य एक रामसर स्थल महाराष्ट्र राज्य में घोषित किया गया | उसके बाद अक्टूबर 2020 में उत्तराखंड में आसन संरक्षण रिजर्व व बिहार में काबरताल आर्द्रभूमि को भारत के क्रमशः 38वें व 39वें रामसर स्थल के रूप मान्यता दी गई

उत्तर प्रदेश के रामसर स्थल

1 – समन पक्षी विहार

2 – सरसई नवर झील

3 – समसपुर पक्षी विहार

4 – पार्वती अरगा पक्षी विहार

5 – नवाबगंज पक्षी विहार

6 – सैंडी पक्षी विहार

7 – उपरी गंगा नदी

पंजाब के रामसर स्थल

8 – नागल वन्यजीव अभ्यारण्य

9 – हरिके आर्द्रभूमि

10 – केशोपुर मियानी कम्युनिटी रिजर्व

11 – ब्यास कम्युनिटी रिजर्व

12 – नांगल वन्यजीव अभ्यारण्य

13 – रोपड़ आर्द्रभूमि

 जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के रामसर स्थल

14 – वुलर झील

15 – होकेरा आर्द्रभूमि

16 – सोमोरिरी झील

17 – सुरिसर मनसर झील

केरल के रामसर स्थल

18 – वेम्बानद झील

19 – अष्टमुदी झील

20 – सस्थमकोट्टा झील

हिमाचल प्रदेश के रामसर स्थल

21 – चंद्रा ताल

22 – पोंग बाँध झील

23 – रेणुका झील

ओडिशा के रामसर स्थल

24 – चिल्का झील

25 – भीतरकनिका मैन्ग्रोव

राजस्थान के रामसर स्थल

26 – सांभर झील

27 – केवलादेव राष्ट्रीय पार्क

पश्चिम बंगाल के रामसर स्थल

28 – पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि

29 – सुन्दरवन वन्यजीव अभ्यारण्य

तमिलनाडु के रामसर स्थल

30 – पॉइंट कैलिमेर वन्यजीव अभ्यारण्य

आन्ध्र प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्य

31 – कोलेरू झील

त्रिपुरा के रामसर स्थल

32 – रुद्रसागर झील

मणिपुर के रामसर स्थल

33 – लोकटक झील

गुजरात के रामसर स्थल

34 – नलसरोवर पक्षी विहार

असम के रामसर स्थल

35 – दीपोर बील

महाराष्ट्र के रामसर स्थल

36 – नंदुर मधमेश्वर झील

मध्य प्रदेश के रामसर स्थल

37 – भोज ताल

उत्तराखंड के रामसर स्थल 

38 - आसन संरक्षण रिजर्व

बिहार के रामसर स्थल 

39 - काबरताल आर्द्रभूमि

Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments